{"_id":"5ae17b3f4f1c1b85028b6875","slug":"accident-in-devprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग में देर रात हादसे का शिकार हुई कार, एक की मौत और दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग में देर रात हादसे का शिकार हुई कार, एक की मौत और दो लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
accident in devprayag
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग में हाईवे पर बुधवार देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक एनएच पर बछेलीखाल तीनधारा के पास देहरादून से पौड़ी जा रही स्कोडा फोबिया कार यूके 07 बीजी 5779 हादसे का शिकार हो गई।
कार में तीन लोग सवार थे और रात करीब 2 बजकर 16 मिनट पर यह हादसा हुआ। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुर्घटना थाना क्षेत्र से 15 किमी. दूर हुई। 108 द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया।
हादसे में हर्षित भट्ट (28) पुत्र पितांबर भट्ट निवासी ग्राम धारा अल्मोड़ा की मौत हो गई। ड्राइवर हर्षपति नंदन बहुगुणा (27) पुत्र विनोद बहुगुणा निवासी शिमला बाईपास देहरादून और शेखर बोरा (23) पुत्र बहादुर निवासी छिद्दरवाला देहरादून हादसे में घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।