Uttarkashi: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी में कार, हादसे में मां-बेटे की मौत, बड़ा भाई गंभीर घायल
चिन्यालीसौड़ृ सीएचसी से अपनी मां का इलाज कर लौट रहे दो सगे भाइयों की कार बनचौरा- बडेथी सड़क पर मोरगी बैन्ड के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छोटे भाई और मां की मौके पर मौत हो गई, और वाहन चालक बड़ा भाई घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी मां का इलाज करवाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की कार हादसे का शिकार हो गई है। दुर्घटना में मां और छोटे भाई की मौत हो गई। बडेथी- बनचौरा रोड पर हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और गंभीर घायल को सीएचसी चिन्यालीसौड़ भर्ती करवाया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: डेंगू संभावित प्रदेश के पांच जिलों में चलेगा विशेष अभियान, 13 विभाग मिलकर करेंगे मॉनिटरिंग
बुधवार तड़के एक कार सड़क से 300-400 मीटर नीचे खाई में गिरी गई। इस हादसे में पवना देवी (48) पत्नी रूकम सिंह और विकास (22) की मौके पर ही मौत हो गई। विकास आर्मी में कार्यरत था। हादसे में दूसरा भाई भूपेन्द्र (25) गंभीर घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। भूपेंद्र भी आर्मी में कार्यरत है।