{"_id":"662717c341b66a5b6f0ef154","slug":"accident-during-president-fleet-rehearsal-government-vehicle-collides-with-vehicles-in-dehradun-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राष्ट्रपति की फ्लीट रिहर्सल के दौरान हादसा, वाहनों से टकराई सरकारी गाड़ी, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राष्ट्रपति की फ्लीट रिहर्सल के दौरान हादसा, वाहनों से टकराई सरकारी गाड़ी, मची चीख-पुकार
Tue, 23 Apr 2024 07:47 AM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 23 Apr 2024 07:47 AM IST
सार
राष्ट्रपति दौरे को लेकर चल रही फुल फ्लीट रिहर्सल के दौरान हादसा हो गया। तीन वाहनों से टकराई सरकारी गाड़ी का एक्सएल टूट गया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ट्विटर हैंडल
विस्तार
राष्ट्रपति दौरे को लेकर चल रही फुल फ्लीट रिहर्सल के दौरान एक कार तीन गाडि़यों से टकरा गई। हालांकि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। सोमवार शाम को न्यू कैंट रोड पर ये हादसा हुआ। इंस्पेक्टर डालनवाला राकेश गुसाईं ने बताया कि दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Electricity: उत्तराखंड के 27 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को झटका, महंगी होगी बिजली, नई दरें इसी सप्ताह से संभव
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को देहरादून आ रही हैं। उनके दौरे से पहले सोमवार शाम को पुलिस ने फुल फ्लीट रिहर्सल किया। फ्लीट ऋषिकेश से राजभवन की ओर जा रही थी। दिलाराम चौक से न्यू कैंट रोड पर जाते वक्त फ्लीट में शामिल पुलिस की गाड़ी का एक्सल टूटने टायर निकल गया। एक्सल टूटने के बाद टायर निकल गया। इससे बेकाबू हुई कार सड़क की गलत दिशा में पहुंच गई और सामने से आ रही तीन कारों से टकरा गई।
विज्ञापन