फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident due to vehicle falling into ditch in Vikasnagar Kalsi death injured Uttarakhand Accident news

Vikasnagar: कालसी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी, तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

Tue, 10 Feb 2026 09:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Feb 2026 09:12 PM IST
सार

कालसी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त हुआ यूटिलिटी वाहन सवारियों को लेकर गागंरोऊ गांव से विकासनगर जा रहा था, जिसमें वाहन चालक समेत आठ लोग सवार बताए गए हैं। 

विज्ञापन
Accident due to vehicle falling into ditch in Vikasnagar Kalsi death injured Uttarakhand Accident news
विकासनगर में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

कालसी तहसील क्षेत्र के गांगरो के पास वायाधार नामक स्थान पर मंगलवार को एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में वाहन में सवार गांगरो निवासी लूसो देवी (65) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुस्यौ निवासी गीता देवी (35) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। चिटाड़ निवासी धनौ देवी (53) की हायर सेंटर ले जाते वक्त मौत हो गई। दुर्घटना में घायल पांच लोगों का उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार चल रहा है।

नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल ने बताया मंगलवार सुबह 9:30 बजे ग्राम चिटाड़ से सवारी लेकर विकासनगर की ओर आ रही यूटिलिटी वायाधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। वाहन में चालक सहित आठ लोग सवार थे। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। अन्य सात घायलों को उपचार के लिए 108 इमरजेंसी एबुलेंस से उप जिला अस्पताल विकासनगर भिजवाया गया। एक महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उप जिला अस्पताल से एक महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया था, उसकी भी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

पांच घायलों का उपचार उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। घायलों का स्वास्थ्य सामान्य है। एसडीएम प्रेमलाल ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अंकिता हत्याकांड पर बोले सीएम धामी, आरोपी जेल में, लेकिन कुछ लोग सिर्फ राजनीति कर रहे 

इन घायलोंं का उप जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

- कालसी के कुस्यौ निवासी प्रकाश खन्ना

- कालसी के चिटाड़ निवासी शंकरिया

- कालसी के चिटाड़ निवासी रमेश (चालक)

- कालसी के चिटाड़ निवासी विजय

- कालसी के गांगरो निवासी रिया


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed