फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DAV PG College Student Union Election ABVP show of strength for small government in DAV

Dehradun: डीएवी में छोटी सरकार के लिए एबीवीपी का शक्ति प्रदर्शन, ढोल नगाड़ों के साथ कॉलेज में निकाला जुलूस

Wed, 21 Dec 2022 03:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2022 03:47 PM IST
सार

DAV PG College Student Union Election: डीएवी में एबीवीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी दयाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष प्रत्याशी वासु वशिष्ठ शर्मा, सहसचिव प्रत्याशी मयंक नेगी, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी विविधा चौहान और विवि प्रतिनिधि प्रत्याशी भव्या के पक्ष में नारेबाजी करते हुए छात्र आगे बढ़े।

विज्ञापन
DAV PG College Student Union Election ABVP  show of strength for small government in DAV
एबीवीपी छात्रसंगठन से डीएवी में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स? - फोटो : DEHRADUN

विस्तार

डीएवी पीजी कॉलेज की छात्र सत्ता पर काबिज होने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। ढोल नगाड़ों के साथ कॉलेज में जुलूस निकालने के बाद प्रत्याशियों ने कैंपस में सफाई भी की।

विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे से सचिवालय के सामने स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में छात्रों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

एबीवीपी के बड़े नेताओं ने भी जुलूस को सफल बनाने के लिए खुद सभी व्यवस्थाएं संभाली। जुलूस शुरू हुआ और गाजे-बाजे के साथ डीएवी की ओर बढ़ा। इस दौरान इस सड़क पर जाम का आलम रहा। डीएवी में एबीवीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी दयाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष प्रत्याशी वासु वशिष्ठ शर्मा, सहसचिव प्रत्याशी मयंक नेगी, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी विविधा चौहान और विवि प्रतिनिधि प्रत्याशी भव्या के पक्ष में नारेबाजी करते हुए छात्र आगे बढ़े। कॉलेज गेट पर पहले से तैनात कॉलेज प्रॉक्टर की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। कैंपस में दो चक्कर जुलूस निकाला गया। इसके बाद सभी प्रत्याशियों ने मिलकर कैंपस में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन


आज एनएसयूआई-आर्यन का जुलूस
डीएवी कॉलेज में नामांकन जुलूस के तहत बुधवार को एनएसयूआई अपने अध्यक्ष प्रत्याशी अंकित बिष्ट और विवि प्रतिनिधि प्रत्याशी प्रज्वल के लिए शक्ति प्रदर्शन करेगी। वहीं, आर्यन संगठन अपने महासचिव प्रत्याशी गौरव तोमर के लिए जुलूस निकालेगा। कॉलेज प्रशासन ने दोनों के जुलूस के बीच कुछ समय का विराम दिया है ताकि किसी तरह का कोई झगड़ा न हो। इसके बाद 22 दिसंबर को महासचिव पद के प्रत्याशी मनमोहन सिंह सत्यम शिवम संगठन भी जुलूस निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand@25: विकास के रोडमैप पर आगे बढ़ेगी सरकार, प्रदेश में बनेंगे 15 नए शहर, पढ़ें ये फैसले

मुद्दों की लड़ाई लड़ता रहूंगा
एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी अंकित बिष्ट ने मंगलवार को डीएवी में प्रेस वार्ता कर अपना घोषणापत्र रखा। उन्होंने कहा कि वह मुद्दों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। छात्र-छात्राओं के हित में उन्होंने जो भी वायदे किए हैं, उन पर पूरा उतरने के लिए संगठन स्तर से पूरी कोशिशें की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed