फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ABVP gheraoed the Hydroelectric Corporation office

Dehradun News: एबीवीपी ने जलविद्युत निगम कार्यालय का किया घेराव

Thu, 21 Nov 2024 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
ABVP gheraoed the Hydroelectric Corporation office
डिग्री काॅलेज की सड़क नहीं बनाए जाने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने डाकपत्थर स्थित जलविद्युत निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। निगम महाप्रबंधक का पुतला जलाकर कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की आवाजाही वाली सड़क जगह-जगह से टूटकर बदहाल हो चुकी है। छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट ने कहा कि चार माह पहले सड़क बनाने के लिए निगम ने निविदा मंगवाई थी, लेकिन अभी तक निविदाओं को खोला नहीं गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम या तो किसी दबाव में काम कर रहा है या फिर कमीशन खोरी के चक्कर में निविदा प्रक्रिया को पूरा नहीं करा रहा है। यदि दो दिन के भीतर इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद व डिग्री काॅलेज के छात्र निगम कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। उन्होंने निगम महाप्रबंधक को संबोधित एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ सचिव प्रियांशु चौहान, राहुल तोमर, तुषार कपूर, प्रवीण, रजत, सूरज, विकेश, मंजीत, मनीष, काजल, साक्षी, आयुष, हर्ष आदि एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed