{"_id":"62d1acac2dab576ba4332bc0","slug":"absconding-prize-crook-of-petrol-pump-robbery-caught-city-news-drn4173203111","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवानपुर पेट्रोल पंप लूट का फरार इनामी बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवानपुर पेट्रोल पंप लूट का फरार इनामी बदमाश दबोचा
विज्ञापन
हरिद्वार जिले में हुई पेट्रोलपंप पर लूट मामले में फरार इनामी बदमाश को एसटीएफ ने दिल्ली से दबोच लिया। भगवानपुर इलाके में हुई इस लूट की घटना के बाद आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जय अंबे फिलिंग स्टेशन नलखेड़ा अनंतपुरा में लूट हुई थी। हरेंद्र पाल ने लूट को लेकर चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। घटना से जुड़े सह आरोपी आकाश, शिवकुमार, सलमान और आशीष को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। इन चारों ने वारदात करने वाले बदमाशों की मदद की थी। इनसे पता लगा कि वारदात में संदीप उर्फ बासी निवासी नरेला दिल्ली, मोहित उर्फ अतुल उर्फ मोटू निवासी थाना इंचोली जिला मेरठ, सन्नी उर्फ पतलू निवासी पावली खेड़ा थाना कंकर खेड़ा मेरठ, राजा निवासी नरेला दिल्ली फरार चल रहे थे।
बताया कि राजा को बृहस्पतिवार को दिल्ली के नरेला क्षेत्र से एसटीएफ ने गिरफ्तार कर हरिद्वार लेकर पहुंची। यहां उसे कोर्ट में पेश किया गया। बताया कि लूटपाट मामले में शामिल मोहित उर्फ अतुल उर्फ मोटू और सन्नी काकरान उर्फ पतलू मेरठ से भी एक-एक लाख के इनामी थे। इन दोनों ने बीते 25 मई को हरियाणा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। संदीप उर्फ बासी को दिल्ली स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार राजा यूपी समेत कई राज्यों में आपराधिक केस दर्ज हैं।