{"_id":"66034a3de5258727710921e4","slug":"abir-gulal-flowed-everywhere-in-pachhwadun-and-jaunsar-bawar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-378794-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पछवादून और जौनसार बावर में हर ओर उड़ा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पछवादून और जौनसार बावर में हर ओर उड़ा अबीर-गुलाल
विज्ञापन
विकासनगर/सेलाकुई/चकराता/ त्यूणी/ साहिया/ कालसी। पछवादून क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। हर कोई रंग से सराबोर नजर आया। लोगोंं ने रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों के साथ जमकर होली खेली। जौनसार बावर में पंचायती आंगन में लोगों ने पारंपरिक लोक नृत्य करते हुए एक दूसरे को रंग लगाया। वहीं, कॉलोनियों और मोहल्लों की गलियों में दिनभर हाथ में पिचकारी, रंग और पानी से भरे गुब्बारे लेकर बच्चों की टोलियां घूमती रहीं। बच्चों ने सड़क से गुजरने वाले लोगों पर पिचकारियों से रंग डालकर खूब भिगोया। घरों में लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लिया। फाग के पारंपरिक के साथ नॉन स्टॉप फिल्मी गीतों पर लोग दोपहर तक नाचते रहे।
सोमवार को पछवादून क्षेत्र होली की मस्ती में डूबा नजर आया। विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, चकराता, कालसी, साहिया, त्यूणी में सुबह चटक धूप खिलने के लोग अपने छतों और गलियों में निकल आए। उन्होंने अपने घर के बुजुर्ग और बड़ों को गुलाल का टीका लगाकर उनसे आशीर्वाद लिया। लोगों ने अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों के घर जाकर होली की बधाई दी। उसके बाद होली की मस्ती परवान चढ़ने लगी। गलियों-छतों पर डीजे और स्पीकर पर होली के पारंपरिक और फिल्मी गीत बचने लगे। हर कोई हरे, लाल, पीले, नीले आदि रंगों से पूरी तरह से सराबोर नजर आया। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान दही भल्ले, चाट, फ्रूट सलाद, गोलगप्पे, पकोड़ियों, गुडिया, मट्ठी, मटर आदि बने थे। घर पर होली मनाने के लिए आने वाले लोगों को व्यंजनों को परोसा गया। दोपहर बार लोगों के ऊपर से धीरे-धीरे होली की खुमारी उतरने लगी। जौनसार बावर के गांवों में पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों पर हारुल, घुंडिया रासो, झेंता रासो, जंगबाजी, थौडे आदि लोक नृत्यों का दौर शुरू हुआ।
हनुमतधाम में श्रद्धालुओं ने खेली होली
हनुमतधाम मंदिर में सोमवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर में भक्तों ने जमकर होली खेली। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। समिति के अध्यक्ष विष्णु महावर ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष तौर पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वहीं, कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली।