फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   abhimanyu got selected for ranji

उत्तराखंड के अभिमन्यु ने तोड़ा रणजी का चक्रव्यूह

Wed, 11 Dec 2013 11:10 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Dec 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
abhimanyu got selected for ranji

उत्तराखंड के युवा और उदीयमान क्रिकेटर ई अभिमन्यु ने बंगाल रणजी टीम में जगह बनाकर राज्य का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


से उत्तर प्रदेश के खिलाफ होगी पहली परिक्षा

18 वर्षीय अभिमन्यु की पहली परीक्षा ईडन गार्डंस में 14 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के खिलाफ शुरू हो रहे मैच से होगी। अभिमन्यु ने देहरादून स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी से क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं। उन्होंने पांचवीं कक्षा से ही क्रिकेट की कोचिंग शुरू कर दी थी।

पढ़ें, नरेंद्र मोदी बनेंगे जनता के लिए 'परेशानी'
विज्ञापन


अपने खेल के दम पर अभिमन्यु ने राज्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में टीम को कई जीत दिलाई है। उत्तराखंड को बीसीसीआई से मान्यता नहीं मिलने के कारण उनके पिता और एसीए के संरक्षक ईश्वरन ने अभिमन्यु को पश्चिम बंगाल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, बजरंगबली के पोस्टर व भगवा झंडों से मच गई खलबली

जहां प्रोफेशनल खेल कोचिंग लेने के साथ ही अभिमन्यु ने पहली बार 2006 में इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर ट्रॉफी में जलवा दिखाया। अपने खेल से पश्चिम बंगाल की जूनियर टीम के कोचों को प्रभावित कर अभिमन्यु अंडर-14 टीम में चयनित हुए।

पढ़ें, जलप्रलय के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 'सूखा'

अंडर-14, 16 और अंडर-19 टीम के सदस्य रहे अभिमन्यु ने बीते दिनों हुए जूनियर इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में 101 और उत्तर प्रदेश के खिलाफ कोच बेहर इलाइट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार 168 रन की पारी खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed