फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aastha special train from Haridwar was to leave for

Dehradun News: अयोध्या में भीड़ के चलते आस्था स्पेशल रद्द

Thu, 25 Jan 2024 03:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Aastha special train from Haridwar was to leave for
I
विज्ञापन

I

I-अब फरवरी के प्रथम सप्ताह में तय होगा ट्रेन का नया शेड्यूल
I

I-ट्रेन के संचालन की पूरी कर ली गई थीं सभी तैयारियांI

उत्तराखंड के भक्तों को रामलला के दर्शन कराने के लिए 25 जनवरी को हरिद्वार से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या रवाना होनी थी। इसके लिए भक्तों की सीट बुक की जा चुकी थी। ट्रेन के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लेकिन अयोध्या में भक्तों की संख्या बढ़ने के कारण इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। अब फरवरी के प्रथम सप्ताह में ट्रेन का नया शेड्यूल तय किया जाएगा।



दिल्ली से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल जारी किया गया था। इसमें 25 जनवरी को हरिद्वार से अयोध्या के लिए ट्रेन को प्रस्थान करना था। ट्रेन में 1600 रामभक्तों को अयोध्या ले जाने की तैयारी थी। आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद की ओर से रामभक्तों की प्रस्तावित सूची के आधार पर सीटों का प्रबंधन किया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को अयोध्या में भक्तों की भीड़ बढ़ गई। इस कारण बसों का संचालन अयोध्या के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया, वहीं रेलवे ने भी तत्काल निर्णय लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि आस्था स्पेशल ट्रेन को 25 जनवरी को हरिद्वार से रवाना होना था। लेकिन भक्तों की संख्या अयोध्या में अधिक होने के कारण ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इसकी सूचना संगठन में उच्च स्तर से उन्हें प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iएक फरवरी को जानी है ट्रेनI



रेलवे की ओर से अयोध्या के लिए संचालित होने वाली ट्रेनों में फरवरी का भी शेड्यूल जारी किया जा चुका है। एक फरवरी को सुबह 11 बजे देहरादून से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। यह ट्रेन तीन फरवरी की दोपहर 2:55 पर अयोध्या पहुंचेगी। वहीं, आठ फरवरी को योगनगरी ऋषिकेश से सुबह 11:40 पर चलने वाली ट्रेन नौ फरवरी को दोपहर 2:55 पर पहुंचेगी। 15 फरवरी को हरिद्वार से दोपहर 1:15 पर चलने वाली ट्रेन 16 फरवरी को दोपहर 2:55 पर पहुंचेगी। यह बताया जा रहा है कि अब रामभक्त एक फरवरी वाली ट्रेन से जा सकेंगे।


Iअयोध्या की बसों का संचालन सुचारूI

देहरादून से अयोध्या के लिए बसों का संचालन पूरी तरह सुचारू है। परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संचालन संजय गुप्ता ने बताया कि रोडवेज बसें नियमित तौर पर जा रही हैं। देहरादून से रवाना हुई बसों को अयोध्या में कोई दिक्कत नहीं हुई है। अयोध्या से सवारियों को लेकर बस सुचारू तौर पर उत्तराखंड आ रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक किसी प्रकार की कोई समस्या होने की सूचना स्टाफ की ओर से उन्हें नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed