फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aarti will also be done for Yamuna like Ganga

गंगा की तरह यमुना की भी होगी आरती

Mon, 10 Feb 2020 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Aarti will also be done for Yamuna like Ganga
गंगा की तरह यमुना की भी होगी आरती
विज्ञापन

-पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने की घोषणा
-जौनसार बावर महोत्सव में आए थे सतपाल महाराज
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। गंगा की तरह यमुना के प्रमुख घाटों पर भी आरती कराई जाएगी। जल्द ही इसके लिए कार्ययोजना भी तैयार कर ली जाएगी। यह घोषणा प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून में आयोजित जौनसार बावर महोत्सव में कही। उन्होंने जौनसार क्षेत्र की संस्कृति के विकास को तैयार खाके की जानकारी भी कार्यक्रम के दौरान दी।
ओएनजीसी के अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित जौनसार बावर महोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। इनमें हिमाचल प्रदेश के लोक गायक विक्की चौहान ने भी अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोहा। इसमें हाथी नृत्य और पांडव नृत्य मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा जौनसार के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए थे।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार जौनसार क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। यहां के व्यंजनों को अलग से पहचान दिलाए जाने को भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा नृत्य और परिधानों को भी विश्व स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। इस मौके पर सतपाल महाराज ने विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले विभिन्न लोगों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाभारत सर्किट की जानकारी बनेगा मोबाइल एप
जौनसार क्षेत्र में महाभारत सर्किट के तहत पर्यटन को विकसित किया जा रहा है। यहां आने वाले यात्रियों के लिए एक मोबाइल एप भी तैयार की जा रही है। इस एप पर पर्यटन स्थल का रूट के अलावा तमाम फोटो और उनसे संबंधित पौराणिक जानकारियों को भी अपलोड किया जाएगा।

3000 हजार ढोल वादक लेंगे नमो नाद में हिस्सा
सतपाल महाराज ने कुछ ही दिनों में एक बार फिर से नमो नाद कराने की बात भी की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में पिछले साल 1500 ढोल वादकों ने नमो नाद कर रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन इस बार नमो नाद में 3000 हजार ढोल वादक भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed