{"_id":"5af5ca124f1c1be1408b475a","slug":"aap-party-will-third-option-in-nikay-chunav-2018-said-manish-sisodia","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पहुंचे मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान, निकाय चुनाव में तीसरा विकल्प बनेगी AAP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पहुंचे मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान, निकाय चुनाव में तीसरा विकल्प बनेगी AAP
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 May 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
manish sisodia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में इस वर्ष होने वाले निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी तीसरा विकल्प बनने का प्रयास करेगी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने इस पर सहमति जताई है। सिसौदिया के इस रुख से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का सपना देख रहे नेताओं में उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने दून पहुंचे आप नेता मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड में निकाय चुनाव लड़ने के पार्टी के रुख के सवाल पर सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तैयारी और दमखम के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
उनका फोकस राज्य की सत्ता पर बारी-बारी काबिज होने वाली भाजपा और कांग्रेस का विकल्प बनकर जनता को सुशासन देने पर रहेगा। सिसोदिया के इस रुख से प्रदेश में आप कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में आम आदमी पार्टी नेपथ्य में चली गई है। अब निकाय चुनाव की आहट के साथ कुछ कार्यकर्ता सामने आ रहे हैं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता हाईकमान से चुनाव को लेकर कोई संकेत न मिलने के कारण खुलकर फील्ड में नहीं उतर रहे थे, लेकिन अब सिसौदिया के बयान से उनको राहत मिल सकती है। वहीं, आप के निकाय चुनाव में उतरने से प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य भी बदल सकता है।