फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AAP organized a brainstorming camp to strengthen the party in Uttarakhand, State President will be announced after formation of cells

AAP: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का विचार मंथन शिविर, प्रकोष्ठों के गठन के बाद होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

Sun, 19 Jun 2022 02:52 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Jun 2022 02:52 PM IST
सार

विचार मंथन शिविर में संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों के साथ नई रणनीति पर काम करने पर चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा, जिससे पार्टी को 3.8 प्रतिशत वोट मिले।

विज्ञापन
AAP organized a brainstorming camp to strengthen the party in Uttarakhand, State President will be announced after formation of cells
प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का स्वागत करते पार्टी के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन की मजबूत के लिए नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी पहले प्रकोष्ठों का गठन करेगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि पार्टी किसी व्यक्ति से नहीं विचारों से चलती है। 

विज्ञापन


शनिवार को रेसकोर्स स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में आयोजित विचार मंथन शिविर में संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों के साथ नई रणनीति पर काम करने पर चर्चा की गई। शिविर में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा, जिससे पार्टी को 3.8 प्रतिशत वोट मिले।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी ने साफ किया पार्टी कुछ समय बाद प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेगी। इससे पहले संगठन में अन्य प्रकोष्ठ के गठन पर पार्टी का फोकस रहेगा। 2014 के बाद देश का माहौल काफी बदल चुका है। इसलिए 'आप' जनता के हर मुद्दे को दोबारा से उठाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में मिली हार के कारणों पर प्रभारी ने पार्टी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। उन्होंने कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। चुनाव में मिली हार से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। आने वाले चुनावों को पार्टी और मजबूती से लड़ेगी।

ये भी पढ़ें...Father's Day: कुम्हार ने बेटे के हाथ में चाक की जगह थमाई किताब, संघर्ष की भट्टी में खुद को तपा इस ख्वाहिश को कर रहे पूरा

पार्टी में नाराजगी पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी व्यक्ति से नहीं बल्कि विचारों से चलती है। रूठने और मनाने का सिलसिला हर पार्टी में चलता है। पार्टी में अगर किसी की कोई नाराजगी है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। शिविर में प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, शिशुपाल रावत, बसंत कुमार, आजाद अली, डिंपल सिंह, रविंद्र आनंद, दिगमोहन नेगी, रजिया बेग और उमा सिसोदिया मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed