फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AAP in uttarakhand news: Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia will Come Uttarakhand Again For Two days Visit

सियासी नब्ज टटोलने दो दिवसीय दौरे पर फिर उत्तराखंड आएंगे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

Wed, 16 Dec 2020 06:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Dec 2020 06:34 PM IST
सार

  • दिल्ली के उप मुख्यमंत्री 18 व 19 दिसंबर को आएंगे हरिद्वार और देहरादून
  • दून में 250 निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

विज्ञापन
AAP in uttarakhand news: Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia will Come Uttarakhand Again For Two days Visit
मनीष सिसोदिया(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिर सियासी नब्ज टटोलने उत्तराखंड आ रहे हैं। वे 18 व 19 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार व देहरादून आएंगे। दून में एक निजी संस्था की ओर से आयोजित 250 निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दो दिवसीय दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में निजी दौरे पर कैंची धाम के दर्शन और जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों के समर्थन को देखते हुए अब सिसोदिया 18 व 19 दिसंबर को हरिद्वार और देहरादून का दौरा करेंगे। उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की आप की घोषणा के बाद सिसोदिया पहली बार गढ़वाल दौरे पर आ रहे हैं। 
विज्ञापन



18 दिसंबर को सिसोदिया दिल्ली से सड़क मार्ग से नारसन बाॅर्डर पहुंचेंगे, जहां पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां शाम को गंगा आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद संत समुदाय के साथ मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे रात्रि प्रवास हरिद्वार में ही करेंगे। 19 दिसंबर को सुबह वे देहरादून के लिए निकल जाएंगे। रास्ते में नेपाली फार्म समेत कई जगह कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। देहरादून पहुंचते ही सबसे पहले शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। फिर घंटाघर पहुंच कर स्व.इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे।

इसके बाद सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 250 स्कूलों के प्रधानाचार्यों के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसी दिन दोपहर दो बजे से पार्टी संगठन की बैठकें होंगी।

जिसमें गढ़वाल मंडल के जिलों से आए लोगों से आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। शाम को समाज के सभी वर्गों के बुद्धिजीवी लोगों से संवाद करेंगे। शाम 5.30 बजे बीजापुर गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता करेंगे। बुधवार को हुई प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग और पूर्व आईएएस सुबर्धन शाह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed