'आम आदमी पार्टी' का यह प्रत्याशी लड़ेगा जेल से चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता के उल्लंघन में जेल भेजे गए आम आदमी पार्टी ‘आप’ के नैनीताल लोकसभा सीट से प्रत्याशी और जनकवि बल्ली सिंह चीमा जेल से ही चुनाव लड़ेंगे।
पढ़ें, खच्चरों पर लदकर आती है वोट ‘कब्जाने’ वाली मशीन
उनके साथ दो कार्यकर्ता भी मतदान तक जेल में ही रहेंगे। कोर्ट ने चीमा को जमानत दे दी है पर चीमा ने इसे शोषण बताते हुए चुनाव से पहले जमानत लेने से इनकार कर दिया है।
पुलिस पर लगाया बेवजह उत्पीड़न का आरोप
‘आप’ के उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी ‘विश्वास’ के अनुसार ‘आप’ प्रत्याशी की गाड़ी को अनुमति के बावजूद सीज किया गया।
पढ़ें, गजब! हरीश ने लगाया बसपा विधायकों का जयकारा
उन्हें बेवजह गिरफ्तार कर पुलिस प्रशासन ने यह जाहिर कर दिया है कि उन्हें चुनाव लड़ने का अन्य पार्टियों के समान मौका नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में जेल से ही उनका प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।
चीमा समेत पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध और आरोपी पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं।
आम बैरक में गुजरी चीमा की रात
आप प्रत्याशी बल्ली सिंह चीमा ने मंगलवार रात आम बैरक में करीब 80 बंदियों के साथ गुजारी। इस जनकवि ने जेल का ही खाना खाया।
पढ़ें, यहां पर वोटिंग की कहानी जानकर चौंक जाएंगे आप
उधर, बुधवार को पार्टी के कई कार्यकर्ता जेल में चीमा से मिलने पहुंचे। सभी ने इस बात पर सहमति जताई है कि जेल से ही चुनाव लड़ा जाएगा।