{"_id":"60de19568ebc3e549a49426d","slug":"aam-aadmi-party-will-bring-change-in-uttarakhand-mohania-vikas-nagar-news-drn383251255","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में लाएगी बदलाव: मोहनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में लाएगी बदलाव: मोहनिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। आम आदमी पार्टी (आप) विकासनगर विधानसभा की ओर से हरबर्टपुर में हर बूथ आप, मिशन विजय शंखनाद का आयोजन किया गया। जिसमें टीम अरविंद केजरीवाल के आईटी सेल उत्तराखंड हेड संदीप पांचाल ने आप के बूथ कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग सेशन में सोशल मीडिया के व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के बारे में बताया। बूथ स्तर पर किए जाने वाले कार्य को विस्तार रूप से उनको अवगत कराया। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम आदमी की जरूरतों को हमेशा पूरा करती है और यह आम आदमी की पार्टी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी ही उत्तराखंड में बदलाव लाएगी। दिनेश मोहनिया ने कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है। आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी एक बेहतर विकल्प बनकर साबित होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में आप का भाजपा से मुकाबला होगा। इस मौके पर जोन प्रभारी विचित्र राज, संगठन मंत्री मनोज चौधरी, मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत गौतम, पूर्व आईजी उत्तराखंड पुलिस अनंतराम चौहान, एडवोकेट गुरमेल सिंह राठौड़, महिला नेत्री डिंपल सिंह, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा आरती राणा, विधानसभा अध्यक्ष युवा मोर्चा शालू कुमार, प्रतीक सक्सेना, दयाराम,गुमान सिंह, राहुल भट्ट, इंद्रेश, रामपाल राठौर, क्षितिज, करण पाल, दारा सिंह,सलमान, इमरान, संतोष सागर, रोहित कश्यप, मीनू पाल, सोमवाला, फूलदेई, आदि मौजूद रहे।
विकासनगर। करीब दो दर्जन लोगों ने कांग्रेस, भाजपा, बसपा छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट गुरमेल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने पार्टी में शामिल कार्यकर्ताओं को टोपी पहना कर पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आप ही मजबूत विकल्प दे सकती है और पार्टी उत्तराखंड की जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी। आप नेता एडवोकेट गुरमेल सिंह ने कहा कि पूरे विधान सभा में बड़ी संख्या में लोग आप से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने सिर्फ प्रदेश की जनता को छलने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में आप सरकार बनाएगी। आप में शामिल होने वालों में एलआईसी के पूर्व शह शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह चौधरीभी शामिल रहे।