फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : Aam Aadmi Party is a gimmick: BJP

देहरादून : नौटंकीबाज है आम आदमी पार्टी - भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान

Fri, 25 Jun 2021 10:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 25 Jun 2021 10:26 AM IST
सार

हरिद्वार कुंभ में कोरोना सैंपल जांच में फर्जीवाड़े के विरोध में आम आदमी पार्टी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
dehradun news : Aam Aadmi Party is a gimmick: BJP
आम आदमी पार्टी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप नारेबाजी कर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि झूठ परोसने में माहिर आम आदमी पार्टी की नौटंकी में उत्तराखंड की जनता नहीं आने वाली है। आप के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि आप प्रदेश में अपना राजनैतिक अस्तित्व तलाश रही है और तरह तरह के ढोंग और प्रलाप कर रही है। जबकि कोरोना काल में उसकी सच्चाई सामने आ चुकी है। हरिद्वार में आरटीपीसीआर रिपोर्ट में गड़बड़ी का संज्ञान खुद सरकार ने लिया और वर्तमान में एसआइटी जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोरोना जांच फर्जीवाड़े के विरोध में आप ने घड़े फोड़कर किया प्रदर्शन
हरिद्वार कुंभ में कोरोना सैंपल जांच में फर्जीवाड़े के विरोध में आम आदमी पार्टी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने घड़े फोड़कर भाजपा नेताओं और सरकार के प्रति विरोध जताया। साथ ही मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन


कोरोना जांच में फर्जीवाड़े के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार व भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। देहरादून में आप कार्यकर्ताओं ने बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यालय से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आप कार्यकर्ताओं को रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए। सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने घड़े फोड़ कर विरोध जताया। आप का कहना है कि भाजपा नेताओं के पाप का घड़ा भर चुका है। आप उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड को लूट का अड्डा बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ में एक निजी लैब को कोरोना जांच का ठेका दिया गया। जिससे फर्जी जांच के नाम पर लाखों लोगों की जान से खिलवाड़ किया गया। इस मामले की न्यायिक जांच के साथ ही मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा देना चाहिए। आप नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि कुंभ गंगा जमुना तहजीब की मिशाल है। आप पार्टी की मांग है कि सभी जांचों का ऑडिट होना चाहिए। साथ ही फर्जीवाड़े की न्यायिक जांच कराई जाए।


प्रदर्शन करने वालों में रजिया बेग, नवीन पिरशाली, उमा सिसोदिया, संजय भट्ट, रविंद्र आनंद, रवि बांगिया, राजेंद्र सिंह, मनोज चौहान, अशोक सेमवाल, उपमा अग्रवाल, सुशील सैनी, भरत सिंह, डिंपल, विपिन खन्ना, शरद जैन, दीपक सेलवान, राजकुमार, गणेश कुड़ियाल, राजेश शर्मा, रिहाना, सीमा कश्यप, विनोद कुमार, मुकुल, उपमा अग्रवाल, आरती, जितेंद्र पंत, राजीव तोमर, अमित अग्रवाल, गुरमेल, प्रदीप कोठियाल, सुशील समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed