फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aadhar card not delivered by post office.

डाकखानों के बोरों में बंद है आपका आधार कार्ड

Sat, 06 Dec 2014 06:30 PM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Dec 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
aadhar card not delivered by post office.

आधार कार्ड भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन डाक विभाग की नजर में शायद इसका कोई महत्व नहीं। क्योंकि  हजारों की संख्या में लोग फार्म भरकर आधार कार्ड का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्हें पता ही नहीं है कि उनके कार्ड डाकखानों के अंदर बोरों में बंद हैं। आधार कार्ड बनाने वाली कंपनियों ने इसकी जिला प्रशासन से शिकायत की है।

देहरादून में 10 लाख कार्ड
राजधानी में बने आधार कार्ड की संख्या अगर कोई वेबसाइट पर देखेगा तो चौंक जाएगा। अकेले देहरादून जिले में 10 लाख 22 हजार 785 आधार कार्ड बने हैं, लेकिन इनमें से एक चौथाई कहां गए? किसी को पता नहीं हैं?
विज्ञापन


लोगों की शिकायत से आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसियां परेशान हैं। इससे उनका भुगतान संकट में पड़ रहा है। एजेंसियों का कहना है कि जिनका आधार कार्ड नहीं आता, वे वेबसाइट पर चेक करने के बजाए दोबारा फार्म भर रहे हैं। जो फार्म रिजेक्ट हो जाते हैं उनका पैसा एजेंसी को नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंजेंसियों ने की शिकायत
प्रदेश में आधार कार्ड बना रहीं विरंची और कारवी डाटा मैनेजमेंट सर्विसेस लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की है। इसके साथ ही अनुरोध किया है कि डाकखानों में आधार कार्ड को चेक करवाएं।

आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसियों ने यह भी शिकायत की है कि डाकखानों से आधार कार्ड कुछ दिन के बाद वापस भेज दिया जाता है। कार्ड वापस आने की सूचना मुख्यालय एजेंसियों को भेजता है।


एडीएम ने जीपीओ को पत्र लिखा
डाकखानों से आधार कार्ड लोगों को न भेजे जाने के संबंध में एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह ने शुक्रवार को जीपीओ के सीनियर पोस्ट मास्टर को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि एजेंसियों की शिकायत है कि डाकखानों में आधार कार्ड डंप पड़े हैं। इससे एजेंसियां परेशान हैं और आम जनमानस को परेशान होना पड़ रहा है। विभाग से डंप पड़े आधार कार्ड को तत्काल वितरित करवाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed