{"_id":"520eeb6355061c58e032943f8f13a8b8","slug":"aadhar-card-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डों में बनना शुरू हुआ आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डों में बनना शुरू हुआ आधार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 13 Dec 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड बनाने के लिए नगर निगम वार्डों में शिविरों का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया। आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी विरंची 10 वार्डों में शिविर लगाएगी। जब इन वार्डों में कार्ड बन जाएंगे तब अगले 10 वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में दो मशीनें लगाई जाएंगी। साथ ही नगर निगम में लगने वाला शिविर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विरंची के आधार कार्ड शिविर प्रभारी ब्रज भूषण शुक्ल ने बताया कि सुबह 10 बजे से टीमें वार्डों में पहुंचने लगेंगी। पहले शिविर की व्यवस्था बनाई जाएगी उसके बाद कार्ड बनाना आरंभ किया जाएगा। शनिवार को पहला दिन है इससे मशीनें सेट अप करने में थोड़ी देर लगेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से शिविर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विरंची ने दून में 50 मशीनें और भेज दी हैं। जिन मशीनों को अपडेट कर दिया गया है, उन्हें चालू किया जाएगा। बाकी मशीनों की सेटिंग दुरुस्त हो जाने के बाद काम शुरू हो जाएगा। एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि सारे लोगों के आधार कार्ड बनने तक काम चलता रहेगा।
विज्ञापन
आधार फार्म बांटने का समय घटाने से बिगड़े लोग
नगर निगम में लगे आधार कार्ड बनाने के शिविर में शुक्रवार को लोगों ने फिर हो-हल्ला किया। एजेंसी वालों ने आधार कार्ड बनवाने के लिए फार्म बांटने का समय घटा दिया था। पहले समय दोपहर 1 बजे तक का था, इसे घटाकर सुबह 11.30 बजे कर दिया गया। लोगों का कहना था कि बिना बताए फार्म बांटने का समय घटा दिया गया। लोग दोपहर 1 बजे के लिहाज से आए थे। बाद में शिविर में फार्म जमा करने वालों की भीड़ लगी रही।