फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A youth riding a bike died in a head-on collision between

Dehradun News: बाइक और यूटिलिटी की टक्कर, गार्ड की मौत

Sun, 24 Dec 2023 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
A youth riding a bike died in a head-on collision between
I-दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डेयरी फार्म के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

I

I
I

I-मृतक आशीष चार भाई-बहनों में सबसे छोटा थाI

बाइक और यूटिलिटी की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आशीष खन्ना (20) पुत्र स्व. मिजान सिंह मूल निवासी ग्राम कुस्यौ, तहसील कालसी शनिवार को दोपहर बाइक से पुरानी कालसी से कालसी गेट की ओर जा रहा था। शाम करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डेयरी फार्म के समीप उसकी बाइक सामने से आ रही यूटिलिटी से टकरा गई। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। कालसी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे कालसी अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। आशीष चार भाई-बहनाें में सबसे छोटा था। वह आर्मी वेलफेयर हाउसिंग सोसायटी सेलाकुई में गार्ड की नौकरी करता था। वर्तमान में परिवार के साथ विकासनगर तहसील के मेहूंवाला गांव में रह रहा था। उसकी मौत से गांव में मातम छा गया है। परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी नीरज कठैत ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed