फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A youth arrested for posting objectionable post on PM

Dehradun News: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 01:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 13 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A youth arrested for posting objectionable post on PM
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक एआई वीडियो पोस्ट करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा और रुद्रसेना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने युवक की गिरफ्तारी और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर त्यूणी थाने में धरना दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। त्यूणी के मैंद्रथ निवासी सुलेमान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक आपत्तिजनक वीडियो चंद रोज पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उसके बाद जबरदस्त विरोध शुरू हो गया था। रुद्रसेना फाउंडेशन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक को गिरफ्तार करने की मांग की थी। वहीं, गिरफ्तारी न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी। पुलिस ने रविवार को युवक को थाने में बुलाकर उससे पूछताछ की थी। युवक के स्मार्टफोन की जांच की। युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से पांच एआई वीडियो डाली थी। इसमें चार पाकिस्तान के खिलाफ थी। वहीं, एक वीडियो आपत्तिजनक थी। युवक ने पुलिस को बताया कि था कि उसने गलती से वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस ने युवक को पाबंद किया था। सोमवार को भाजपा और रुद्रसेना के कार्यकर्ता त्यूणी थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर युवक पर हल्की धाराओं में कार्रवाई करने का आरोप लगाया। रुद्रसेना फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री और देश के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो शेयर करना सीधे तौर पर राजद्रोह है। देश के मान सम्मान पर आघात करने का प्रयास किया गया है। इससे राष्ट्रवादी लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। कहा कि पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक का परिवार को फर्जी ढंग से त्यूणी के मैंद्रथ में रह रहा है। वर्ष 1983 में फर्जी ढंग से जनजाति क्षेत्र की भूमि को अपने नाम करवाने वाले वन गुर्जरों के पट्टे निरस्त करने के लिए कार्यकर्ता मंगलवार से तहसील कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष त्यूणी नीरज शर्मा ने कहा कि घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। सीओ बीएल शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने और आईटी एक्ट संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।विरोध करने वालों में चंद्र सालटा, विजन सिंह, सोनू नाइक, कृति रावत, भानुप्रताप, नितिन चौहान, निशांत शर्मा, हरीश कुकरेजा, चमन, पंकज बिजल्वाण, सुरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed