फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man was caught stealing AC wire from the roof

Dehradun News: परिवार न्यायालय की छत पर एसी की तार चुराते युवक पकड़ा

Thu, 29 May 2025 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A young man was caught stealing AC wire from the roof
परिवार न्यायालय की छत पर लगी एसी यूनिट से तार व अन्य सामान चोरी करते एक युवक को न्यायालय स्टाफ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि मंगलवार को परिवार न्यायालय के पेशकार दोपहर करीब डेढ़ बजे छत पर गए थे। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जो एसी पाइप के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पेशकार को देखते ही वह नीचे की ओर भागा और वॉशरूम में घुस गया। उन्होंने इसकी सूचना न्यायालय के सुरक्षा गार्ड को दी। आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया। उसके पास से एक तांबे का पाइप, नल और एक चाभी बरामद हुई। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम रंजीत सिंह महरा बताया है। वह सेवक आश्रम रोड का रहने वाला है। मामले में न्यायालय के नाजिर अमन रावत की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मा.सि.रि.
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed