फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man was beaten to death, the accused was arrested

Dehradun News: पीट-पीटकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten to death, the accused was arrested
I
विज्ञापन

II- बुधवार की रात हुआ था विवाद, इलाज के दौरान हुई मृत्यु
I
I

I
I- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बढ़ाई गैर इरादतन हत्या की धारा
I
I
I
Iनवादा क्षेत्र में मारपीट में घायल हुए स्थानीय निवासी राजेश विश्वास की मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी एमडीडीए कॉलोनी निवासी सचिन थापा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना बुधवार की रात हुई थी। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के नवादा में एक खाली प्लॉट में स्थानीय निवासी राजेश विश्वास घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भाई सुखचंद ने पुलिस को बताया कि राजेश का सचिन थापा के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद में सचिन ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने सचिन खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। इस बीच बृहस्पतिवार को राजेश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके बाद पुलिस ने सचिन थापा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह राजेश के साथ घटनास्थल पर शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर उसने राजेश के पेट में लात-घूसे मारे। उनको धक्का दिया, जिससे उनके सिर पर चोट आई। इसके बाद वह भाग गया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article