फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man died due to drowning while bathing in the river

Dehradun News: टोंस नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

Wed, 28 May 2025 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 28 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to drowning while bathing in the river
थाना क्षेत्र के बामनवाला में टोंस नदी में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान विकासनगर के डाक्टरंगज के पुल नंबर एक निवासी आदर्श (25) पुत्र जोगिंदर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कालसी थाना पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को युवकों का एक दल बामनवाला स्थित टोंस नदी में नहाने के लिए आया था। दोपहर करीब 12 बजे एक युवक नहाते समय अचानक नदी में डूबने लगा। साथी युवकों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकाला। युवक बेहोशी की हालत में था। सूचना पर युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। साथी और परिजन युवक को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल, हरबर्टपुर लेकर आए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि मृतक की पहचान विकासनगर के डाक्टरंगज के पुल नंबर एक निवासी आदर्श (25) पुत्र जोगिंदर के रूप में हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम न करवाने का अनुरोध किया था। बताया कि एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed