फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A workshop was organized by the Fire Department at

Dehradun News: गैस सिलेंडर में आग लगने पर कंबल गीला कर उस पर रखें

Wed, 02 Aug 2023 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
A workshop was organized by the Fire Department at
दमकल कर्मियों ने बच्चों को दी गई आग से बचने और दूसरों की सहायता करने की जानकारी
विज्ञापन


सेपियंस स्कूल विकासनगर में दमकल विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा आठवीं और नौंवी के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
दमकल कर्मियों ने छात्रों को आगजनी की घटना से बचने और दूसरों की सहायता करने के तरीके बताए। छात्रों और शिक्षकों को अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने की जानकारी दी गई। दमकल विभाग के निरीक्षक प्रधान सिंह ने डेमो दिखाकर छात्रों को आग पर नियंत्रण पाना सिखाया। उन्होंने छात्रों को बताया कि कपड़ों में आग लगने पर जमीन पर लेट जाएं।



सिलेंडर में आग लगने पर घबराए नहीं, बल्कि उसे किसी गीले कंबल या फिर बेड सीट से पूरी तरह से ढक देने से आग बुझ जाती है। यदि आग नोजल या रेगुलेटर पर लगी है तो सिलेंडर को किसी बाल्टी से ढक देने से आग बुझ जाती है। इस दौरान छात्रों ने आग बुझाते वक्त बरती जाने वाले सावधानियों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


फायर लीडिंग मैन सबल सिंह और राजबीर ने भी छात्रों को प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को आभार जताया। उन्होंने छात्रों को बताया कि रास्ते में फायर ब्रिगेड की गाड़ी दिखाई देने पर उसे तुरंत रास्ता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed