फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber Fraud Friendship on Facebook nine lakhs cheated in name of sending gifts

Cyber Fraud: फेसबुक पर दोस्ती पड़ी भारी, गिफ्ट भेजने के नाम पर नौ लाख से अधिक ठगे

Thu, 28 Dec 2023 03:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 28 Dec 2023 03:02 PM IST
सार

दो माह पहले डॉ. टोनी मार्क के नाम से फेसबुक पर उसे एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने खुद को अमेरिका का निवासी बताया। इसके बाद दोनों की फेसबुक पर अच्छी दोस्ती हो गई।

विज्ञापन
Cyber Fraud Friendship on Facebook nine lakhs cheated in name of sending gifts
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

एक महिला को फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती भारी पड़ गई। आरोपी ने अमेरिका से गिफ्ट भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये से अधिक ठग लिए। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी रायपुर कुंदन सिंह ने बताया एक महिला भगीरथी पोखरियाल निवासी कंडोली सिद्धार्थ विहार ने तहरीर दी है। बताया कि दो माह पहले डॉ. टोनी मार्क के नाम से फेसबुक पर उसे एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने खुद को अमेरिका का निवासी बताया। इसके बाद दोनों की फेसबुक पर अच्छी दोस्ती हो गई। बाद में फेसबुक और व्हाट्सएप पर दोनों चैट करने लगे। इसके बाद आरोपी ने उससे गिफ्ट भेजने को कहा। कहा कि गिफ्ट दिल्ली एयरपोर्ट पर अगले दो से तीन दिन में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: निकायों में शामिल होंगे छावनियों के सिविल क्षेत्र, रक्षा मंत्रालय ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उसे एक फोन आया। जिसमें कहा कि टोनी मार्क ने एक गिफ्ट भेजा है जिसमें बहुत सामान है। इसके लिए कस्टम ड्यूटी के के रूप में 25,000 रुपये चुकाने पड़ेंगे। फिर उसे दोबारा से 60,000 रुपये और देने को कहा। उसके बाद उसने कहा कि पैकेट में अमेरिकन डॉलर और एक एप्पल फोन है। जिसको व्हाइट मनी में करने के लिए एक लाख दस हजार रुपये भेजने होंगे। इसके बाद उसने अलग-अलग बहाने से उससे 9,80,000 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed