फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A woman's body was found from a car that fell into Shakti Canal

Dehradun News: शक्तिनहर में गिरी कार से मिला महिला का शव

Thu, 03 Apr 2025 08:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
A woman's body was found from a car that fell into Shakti Canal
- पति, बेटा और भांजा सुरक्षित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के शक्तिनहर में गिरी कार में फंसी महिला का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। महिला के पति, डेढ़ वर्ष के बेटे और भांजे को स्थानीय लोगों ने पहले ही नहर से सकुशल बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात पुल नंबर दो से कुछ दूरी पर एक कार शक्तिनहर में गिर गई थी। कार में ढकरानी निवासी रिहान (37) पुत्र यासीन उनकी पत्नी इसरत (35), बेटा उमेर (1.5) और भांजा नसीम (30) पुत्र अय्यूब सवार थे। रिहान, उमेर और नसीम को स्थानीय लोगों ने नहर से सकुशल बाहर निकाल लिया था। इसरत कार के भीतर ही फंस गई थी। देर रात करीब 2:45 बजे एसडीआरएफ ने कार को नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि महिला को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के पति ने बताया कि वह जीवनगढ़ से ढकरानी स्थित घर वापस लौट रहे थे। बताया कि पुल नंबर दो से कुछ आगे अचानक एक कुत्ता कार के आगे आ गया। उनकी पत्नी ने कार का स्टेरिंग पकड़ लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर शक्तिनहर में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed