फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A truck loaded with sugarcane overturned uncontrollably.

Dehradun News: मेहूवाला में गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबी पिकअप, बड़ा हादसा टला

Sun, 28 Dec 2025 02:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with sugarcane overturned uncontrollably.
truck
मेहूवाला क्षेत्र में शिमला बाईपास पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया। बांके बिहारी पेट्रोल पंप के सामने गन्ने से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसके नीचे वहां खड़ी एक पिकअप गाड़ी पूरी तरह दब गई।
विज्ञापन


हादसे की चपेट में आया ट्रक (नंबर यूके07 सीबी5605) गन्ने से लदा हुआ था और मेहूवाला से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क किनारे चलते समय ट्रक का एक पहिया अचानक सड़क से नीचे उतर गया। भारी लोड होने के कारण ड्राइवर वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे दूसरी ओर खड़ी पिकअप पर जाकर पलट गया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ट्रक के ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन

हादसे के कुछ ही देर बाद ट्रक और पिकअप दोनों के मालिक मौके पर पहुंच गए। गन्ने के फैलाव और पलटे हुए वाहनों के कारण यातायात की आवाजाही बाधित होने लगी थी, जिसे कुछ समय बाद स्थानीय पुलिस ने सुचारू करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed