{"_id":"5df89df78ebc3e87a10df91c","slug":"a-truck-fell-into-a-ditch-near-rishikesh-driver-died-two-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तड़के ऋषिकेश के पास एक ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तड़के ऋषिकेश के पास एक ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत, दो लोग घायल
Tue, 17 Dec 2019 02:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
राहत बचाव कार्य करते
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश के पास एक ट्रक खाई में गिर गया। हादसा आज तड़के साढ़े चार बजे हुआ। जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई है और दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गूलर ऋषिकेश के पास ट्रक 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक (संख्या एचआर 46 बी 7872) रुड़की से श्रीनगर जा रहा था। सूचना पाकर नौ सदस्यीय टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य किया।
विज्ञापन
रस्सी की सहायता से घायलों और शव को खाई से निकाला गया। शव को सिविल पुलिस के सुपर्द कर किया गया। राहत बचाव छह बजे समाप्त हुआ।
दुर्घटना में चालक जब्बार पुत्र मजहर उम्र 46 वर्ष पता-ढंडेरा रुड़की की मौके में हो गई। अन्य दो घायलों के नाम मोहसिन पुत्र खुर्शीद उम्र 35 वर्ष पता- रामपुर गंग नहर रुड़की और बॉबी पुत्र जहांगीर अली उम्र 36 वर्ष पता- ढंडेरा रुड़की को 108 एंबुलेंस के माध्यम से एम्स अस्पताल ऋषिकेश लाया गया।
विज्ञापन