{"_id":"654a8b8c97c6c1f8030f6017","slug":"a-three-day-program-began-at-ongc-mahila-polytechnic-on-dehradun-news-c-5-1-drn1031-283329-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत
विज्ञापन
संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट की ओर से राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ओएनजीसी महिला पॉलिटेक्निक में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया। इस दौरान पदमश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने कम ना समझना हमें, यों ना झिरकना हमें हम है नारी उत्तराखंड की..गाकर सबको वीर रस से ओत प्रोत कर दिया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या नमिता ममगाईं, आचार्य बिपिन जोशी, नायक राजेश सेमवाल, विजय जुयाल, अनुपमा उनियाल, विनय कुमार, विमला देशवाल, अनिल डोभाल आदि मौजूद रहे।
Iमीडिया की नैतिकता और जवाबदेही पर चर्चाI
क्लेमेंटटाउन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मीडिया सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मीडिया की नैतिकता, जवाबदेही और स्व-मूल्यांकन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारीज की हरिद्वार सेवा केंद्र प्रभारी बीके मीना दीदी ने राजयोग का अभ्यास कराया। विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारिता आज बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिसे सकारात्मक रास्ते पर लाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, ब्रह्मकुमारीज मीडिया विंग के राष्ट्रीय संयोजक बीके डॉ. शांतनु, कुलपति गोपाल नारसन, प्रोफेसर देवेंद्र भसीन, वैशाली, प्रभारी राजयोगिनी मंजू, सुशील, मनोज श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र दत्त, गीता, तारा, सोनिया आदि मौजूद रहे।
Iइंटर हाउस एथलेटिक्स मीट का समापनI
द एशियन स्कूल में 24वीं वार्षिक इंटर हाउस एथलेटिक्स मीट का समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने खेल हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एथलेटिक स्पर्धाओं में विभिन्न दौड़ 100 मीटर हर्डल्स, 200 और 1500 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, इसमें अर्जुन हाउस ने प्रतिष्ठित चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। जयती महलोत्रा अशोका हाउस को सर्वश्रेष्ठ एथलीट (छात्रा) और शाश्वत गुप्ता रंजीत हाउस को सर्वश्रेष्ठ एथलीट (छात्र) घोषित किया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज के एमडी विजय खन्ना, कर्नल सुमीत दत्ता, प्रधानाचार्या रूचि प्रधान दत्ता, मदनजीत सिंह, सिम्मी जुनेजा, हरवीन जुनेजा, गगनजोत जुनेजा, वर्तिका साह आदि मौजूद रहे।