फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A teenage girl who was bathing in the rain outside her

Dehradun News: बारिश में नहाते हुए बिंदाल नदी के तेज बहाव में बही किशोरी

Tue, 09 Jul 2024 04:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
A teenage girl who was bathing in the rain outside her
Iसत्तोवाली घाटी स्थित नदी से सटे अपने घर के बाहर नहाते हुए हुआ हादसा
विज्ञापन

I

I
I

Iएसडीआरएफ ने देर शाम तक चलाया सर्च ऑपरेशन, नहीं चला किशोरी का पताI



घर के बाहर बारिश में नहा रही एक किशोरी पैर फिसलने से बिंदाल नदी के तेज बहाव में बह गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घटना के बाद से किशोरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीआरएफ ने लालपुल से लेकर कई किलोमीटर के दायरे में देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया। अंधेरा होने के बाद ऑपरेशन रोका गया। मंगलवार को किशोरी की फिर से तलाश की जाएगी।



घटना सत्तोवाली घाटी की है। दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश शुरू हुई। यह इलाका बिंदाल नदी के किनारे बसा हुआ है। यहीं पर स्वर्गीय नहीम का परिवार भी रहता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बेटी फिजा बारिश में नहाने के लिए घर के आंगन में आई थी। इस बीच बिंदाल नदी में अचानक पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। नहाते वक्त फिजा का पैर फिसला और वह नदी के बहाव में गिर गई। वहां पर उसने एक पेड़ को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसकी पकड़ मजबूत नहीं बन पाई। बहाव इतना तेज था कि फिजा एकाएक उसमें बहती चली गई। जब तक लोगों को फिजा बहती दिखी तब तक नदी किनारे लोग भी लालपुल तक पहुंच गए। यहां आकर फिजा एकदम ओझल हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर वहां पटेलनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू दल भी आ पहुंचा। कुछेक कर्मचारियों ने नदी में फिजा को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। दोपहर करीब तीन बजे वहां एसडीआरएफ की डाइविंग टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ के जवानों ने लालपुल से लेकर कई किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन फिजा का कहीं पता नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम का यह ऑपरेशन देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed