{"_id":"619bf9936ff2bd22af09ef3d","slug":"a-team-of-15-mps-of-parliamentary-standing-committee-visited-rajaji-park-amid-heavy-security-arrangements-city-news-drn396798959","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय स्थाई समिति के 15 सांसदों के दल ने भारी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच किया राजाजी टाइगर रिजर्व का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसदीय स्थाई समिति के 15 सांसदों के दल ने भारी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच किया राजाजी टाइगर रिजर्व का भ्रमण
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जयराम रमेश की अगुवाई में संसदीय स्थायी समिति के 15 सांसदों के दल ने सोमवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजाजी टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। सांसदों के दल ने राजाजी टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों पक्षियों को नजदीक से देखने के साथ ही उनके संरक्षण में आ रही परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने उन्हें बाघों, हाथियों को रेडियो कॉलर लगाने के साथ ही हाल ही में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के निर्देश पर जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व राजाजी टाइगर रिजर्व लाए गए बाघों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने राजाजी टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों और पक्षियों के संरक्षण में बजट की कमी के साथ ही कर्मचारियों की कमी का भी मुद्दा समिति के समक्ष प्रमुखता से उठाया। सभी सांसदों ने टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। दल में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के अलावा वंदना चव्वाण, इंदु बाला गोस्वामी, नबम रेबिया, गुहाराम अजगाले, ईटी मोहम्मद बशीर, सुदर्शन भगत, जगत थरक्सन, डॉ. स्वामी साक्षी महाराज, डॉ. जयंत कुुमार राय, शताब्दी राय, रमापति राम त्रिपाठी व राम शिरोमणि वर्मा शामिल हैं।
----------------------------------------------------------
वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट के साथ ही एफएसआई, वाडिया इंस्टीट्यूट का आज भ्रमण करेगी टीम
संसदीय स्थायी समिति के सांसदों की उच्च स्तरीय समिति आज भारतीय वन्यजीव संस्थान का भ्रमण करने के साथ ही भारतीय वन सर्वेक्षण, वन अनुसंधान संस्थान, इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडेमी और वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलॉजी जैसे संस्थानों का भ्रमण करेगी। इस दौरान संसदीय स्थायी समिति इन संस्थानों के निदेशकों और अधिकारियों, वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर तमाम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करेगी। भ्रमण के उपरांत संसदीय स्थाई समिति अपनी एक विस्तृत रिपोर्ट संसद को सौंपेगी।
विज्ञापन
---------------------------------------
सांसदों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे दर्जनों सुरक्षाकर्मी
राजाजी टाइगर रिजर्व के भ्रमण पर पहुंचे संसदीय स्थाई समिति के सांसदों की सुरक्षा में कोई कमी न रह जाए इसके लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। इतना ही नहीं भारी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच सांसदों के दल ने राजाजी टाइगर रिजर्व का भ्रमण वन्यजीवों और पक्षियों को नजदीकी से देखा। सांसदों के दल ने राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से वन्यजीवों की सुरक्षा व पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर उठाए गए कदमों पर की सराहना भी की।