फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A state-of-the-art record room will be built to save files

आरटीओ में लाखों फाइलों दस्तावेजों को सहेजने को लेकर बनेगा अत्याधुनिक रिकॉर्ड रूम

Fri, 06 Aug 2021 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art record room will be built to save files
संभागीय परिवहन कार्यालय में अब बेतरतीब तरीके से रखी गईं लाखों फाइलों और दस्तावेजों को न सिर्फ तरीके से रखा जाएगा, वरन वर्षवार इनकी ई-फाइलिंग ही कराई जाएगी। परिवहन विभाग में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रिकॉर्ड रूम बनाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

रिकॉर्ड रूम बनाने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की निर्माण एजेंसी को सौंपी जा रही है। आरटीओ डीसी पठाई ने बताया कि सिंचाई विभाग ने रिकॉर्ड रूम बनाने को लेकर प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव पर जल्द ही विचार विमर्श करने के साथ ही टेंडर भी जारी किए जाएंगे। बता दें कि पिछले दिनों परिवहन सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने आरटीओ का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में बेतरतीब तरीके से रखी गई लाखों फाइलों को देखकर उन्होंने न सिर्फ गहरी नाराजगी जताई थी, वरन इस बात की भी सलाह दी थी कि फाइलों को कार्यालय की दूसरी मंजिल में पहुंचाया जाए। इसके लिए विधिवत रिकॉर्ड रूम तैयार किया जाए। परिवहन सचिव के सख्त दिशा निर्देशों के बाद अत्याधुनिक रिकॉर्ड रूम बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

दो साल से अधर में लटका दस्तावेजों का कंप्यूटरीकरण
बता दें कि परिवहन विभाग की ओर से आरटीओ में मौजूद 10 लाख से अधिक फाइलों को कंप्यूटर में फीड किया जाना है। इसके लिए विभाग की ओर से योजना भी तैयार कर ली गई, लेकिन कर्मचारियों और संसाधनों की कमी के चलते दस्तावेजों की ई-फाइलिंग का काम अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed