फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A speeding car ran over two labourers, they died on the spot

Dehradun News: तेज रफ्तार कार ने दो मजदूरों को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Sun, 22 Dec 2024 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
A speeding car ran over two labourers, they died on the spot
- सीसीटीवी कैमरे में नजर आई कार
विज्ञापन


- वाहन चालक की पहचान में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जस्सोवाला पुल के पास एक तेज रफ्तार कार ने गन्ना कटाई के लिए खेतों में जा रहे दो मजदूरों को टक्कर मार दी। कार चालक दोनों मजदूरों को कार के पहिये तले रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। महिला और पुरुष मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार सहसपुर थाना पुलिस को कंट्रोल रूम से रविवार सुबह 6:52 बजे अज्ञात वाहन के एक महिला और पुरुष को टक्कर मारने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जस्सोवाला निवासी जनेश्वरी (45) पत्नी विशंबर और सुनील कटारिया (45) पुत्र रघुवीर कटारिया के रूप में हुई है। बताया मृतकों का पंचनामा भरने के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। शवों की हालत को देखते हुए पता चल रहा था कि वाहन शवों को पहियों तले बुरी तरह रौंदते हुए निकला था। मौके पर कार के ब्रेक लगाने के बाद बने पहिये के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में विकासनगर की ओर से सहसपुर आ रही एक कार दोनों मजदूरों को टक्कर मारते हुए नजर आई। उन्होंने बताया कि वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed