फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A smuggler from Bijnor was caught with charas along with a woman from Chamoli

Dehradun News: चरस के साथ बिजनौर का तस्कर चमोली की महिला समेत दबोचा

Fri, 29 Nov 2024 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
A smuggler from Bijnor was caught with charas along with a woman from Chamoli
एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने चरस तस्करी के आरोप में बिजनौर के तस्कर और उसकी चमोली की साथी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2.100 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। तस्कर महिला को अपने साथ पुलिस चेकिंग से बचने के लिए रखता था। वह लंबे समय से उत्तरकाशी से चरस खरीदकर लाता था। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि ड्रग्स के खिलाफ पूरे प्रदेश में एएनटीएफ निगरानी कर रही है। इसी बीच सूचना मिली थी कि उत्तरकाशी से सेलाकुई क्षेत्र में चरस लाई जा रही है। पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर सेलाकुई क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम युनूस निवासी सलाराबाद, धामपुर, जिला बिजनौर और माहेश्वरी उर्फ मेघा निवासी झूला बगड़, नंदप्रयाग, चमोली बताए। तलाशी में इनके पास से 2.100 किलोग्राम चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन




पूछताछ में युनूस ने बताया कि वह लंबे समय से उत्तरकाशी से चरस लाकर तस्करी करता है। वह मेघा को अपने साथ इसलिए रखता है कि महिला के साथ चेकिंग कम होती है। मेघा भी चरस बिक्री से मिले पैसों में बराबर की हिस्सेदार रहती है। एसएसपी ने बताया कि उत्तरकाशी में इनके स्रोत के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उत्तरकाशी के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed