फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A seven-day camp of National Service Scheme was organized

Dehradun News: स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 31 Dec 2023 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
A seven-day camp of National Service Scheme was organized
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश कुमार ने स्वयंसेवियों को योग और शारीरिक शिक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करना आवश्यक है। स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनसूया प्रसाद जखमोला, अजय नौटियाल, दीपक सिंह रावत कमलेश, अवधेश गिरी, तपेंद्र दत्त शर्मा, अनिल शर्मा मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल बाबूगढ़ में भी एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय और आसपास क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर गुलाब सिंह, कुलदीप, गीता देवी, विमलेश त्यागी, संजीता, आस्था, रीना, साक्षी, मानसी आदि मौजूद रहे। वहीं, आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्रों ने खेल मैदान की साफ सफाई की। स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके एनएसएस अधिकारी अनिता अनिल नेगी, पीतांबर सिंह तोमर, मोहन बिष्ट, मोहन तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed