{"_id":"69b1d0ac44107f94190fe29c","slug":"a-roorkee-number-is-involved-in-a-cyber-fraud-of-rs-177-crore-dehradun-news-c-5-1-drn1031-919508-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 1.77 करोड़ की साइबर ठगी में शामिल है रुड़की का एक नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 1.77 करोड़ की साइबर ठगी में शामिल है रुड़की का एक नंबर
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान दिखे विज्ञापन में पैसे दोगुना करने के लालच में 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक नंबर रुड़की क्षेत्र का भी मिला है। ठगी की रकम जिन-जिन खातों में गई थी साइबर पुलिस ने उन्हें फ्रीज कर दिया है। हरिद्वार जिले के युवक ने पिता को मुआवजे में मिली रकम गेम में लगा दी थी।
बता दें कि साइबर पुलिस को दी गई शिकायत में अभिमन्यु (18) पुत्र ओमकार निवासी हरिद्वार ने बताया कि जून 2025 में उसने यूट्यूब पर एक नई गेमिंग वेबसाइट विनअड्डा का विज्ञापन देखा। इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर कई अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लिंक भेजे गए, जिनके जरिये उसे गेम खेलने के लिए प्रेरित किया गया। शुरुआत में कुछ लाभ दिखाकर उसका भरोसा जीत लिया गया। आरोपियों के कहने पर उसने जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच अपने और अपने पिता के विभिन्न बैंक खातों से यूपीआई के माध्यम से कुल एक करोड़ 77 लाख 53 हजार 960 रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। युवक ने जो 1.77 करोड़ रुपये गेम में लगाए थे वह उसके पिता को जमीन के मुआवजा में मिले थे। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।