फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A public hearing program was organized in the Rishiparna

Dehradun News: ईस्ट हॉपटाउन में सड़क निर्माण के लिए सर्वे कराकर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

Tue, 25 Jun 2024 04:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
A public hearing program was organized in the Rishiparna
Iगुच्चूपानी में मंदिर की भूमि अवैध रूप से बिक्री कर कब्जा कराने का मामला आयाI
विज्ञापन




जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में 112 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधी थीं। इसके अतिरिक्त भरणपोषण, पारिवारिक विवाद, वित्तीय धोखाधड़ी, आर्थिक सहायता, नौकरी दिलाने, अवैध खनन के साथ ही नगर निगम, एमडीडीए, विद्युत, पेयजल, जलसंस्थान, समाज कल्याण आदि से संबंधित शिकायतें आईं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करें। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में ग्राम समाज एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लेकर अतिक्रमण हटवाएं। जनसुनवाई में ईस्ट हॉपटाउन के निवासियों ने चाय मार्ग पर सड़क निर्माण न होने देने की शिकायत कर सर्वे कराने की मांग की। सड़क निर्माण की मांग पर उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार विकासनगर को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




गुच्चूपानी में मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से बिक्री कर कब्जा कराने, जोहड़ी गांव में भूमाफियाओं की ओर से जेसीबी लगाकर अवैध खनन करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को जांच कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। तहसील ऋषिकेश क्षेत्र में ग्राम दाबड़ा भोगपुर में खाले की सफाई कराने की मांग पर नगर आयुक्त ऋषिकेश को कार्रवाई के निर्देश दिए। मां को घर से बाहर निकालने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी डोईवाला को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी कालसी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed