फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A program was organized at Mahatma Yogeshwar

Dehradun News: महात्मा गांधी के आदर्श ने स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Tue, 03 Oct 2023 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
A program was organized at Mahatma Yogeshwar
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का आदर्श और उनके कार्यों ने देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा देकर किसान और जवान दोनों को सशक्त किया। उन्होंने कहा कि महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर में गांधी जी की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मंत्री ने प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक शिक्षाविद् गणेश सैली को मसूरी रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर गांधी निवास सोसायटी अध्यक्ष शैलेंद्र कर्नवाल, मदन मोहन शर्मा, गणेश सैली, ओपी उनियाल, अशोक अग्रवाल, प्रधानाचार्य मनोज रयाल, चंद्र प्रकाश, आभा शैली, राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed