फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A policeman was hit by a scooter, his leg was broken

Dehradun News: जांच में खड़े सिपाही को तेज रफ्तार स्कूटर ने मारी टक्कर, पैर टूटा

Thu, 15 May 2025 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
A policeman was hit by a scooter, his leg was broken
जांच में खड़े पुलिसकर्मियों ने एक तेज रफ्तार स्कूटर को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने सिपाही को ही टक्कर मार दी। इससे सिपाही के पैर की हड्डी टूट गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने स्कूटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्कूटर सीज कर दिया है।
विज्ञापन

एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि चौकी प्रभारी आराघर सतवीर सिंह एसआई संदीप चौहान, सिपाही विजय सिंह, जगवीर सिंह और रोहित भंडारी आदि के साथ चेकिंग कर रहे थे। शाम करीब सात बजे आराघर चौक की ओर से एक स्कूटर आता दिखाई दिया। इस पर तीन लोग बैठे हुए थे। स्कूटर को रुकने का इशारा किया तो चालक ने तेजी से चलाते हुए सिपाही जगवीर सिंह को टक्कर मार दी। इससे जगवीर जमीन पर गिर गए। पुलिस ने घेरकर स्कूटर सवारों को रोक लिया। घायल जगवीर सिंह को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि जगवीर के पैर की हड्डी टूट गई है। इस पर स्कूटर सवारों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और सिपाही को घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed