{"_id":"65a04061715470cee20f6db9","slug":"a-plan-has-been-prepared-to-start-the-training-program-dehradun-news-c-5-1-drn1031-326616-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नए कानूनों की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद एनपीए में तैयार होंगे 50 मास्टर ट्रेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नए कानूनों की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद एनपीए में तैयार होंगे 50 मास्टर ट्रेनर
विज्ञापन
I
I
I-15 जनवरी से अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा शुरू
I
I-आईपीएस अधिकारियों, राजपत्रित अधिकारी और अन्य कर्मचारी होंगे शामिलI
नए कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) की ट्रेनिंग के लिए 15 जनवरी से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की योजना तैयार की गई है। पुलिस 50 मास्टर ट्रेनर तैयार करने के लिए उन्हें हैदराबाद नेशनल पुलिस एकेडमी भेज रही है। वहां से आने के बाद वह पुलिस के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे।
पुलिस के मुख्य प्रवक्ता डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि विवेचक केस डायरी तैयार करते हैं। यही केस डायरी कोर्ट में जाती है, इसलिए सबसे पहले इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को प्रशिक्षण दिए जाने की योजना तैयार की गई है। सबसे पहले 50 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के तहत यह ट्रेनर तैयार होंगे। इसमें आइपीएस अधिकारी सहित राजपत्रित अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि ट्रेनर प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद भेजे जाएंगे। प्रथम चरण में निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सप्ताह से लेकर एक महीने तक हो सकता है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।