फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A mountain of garbage has arisen like Shishambara

Dehradun News: प्रेमनगर के ठाकुर रोड पर खड़ा हो गया कूड़े का पहाड़, मौन हैं जिम्मेदार

Sat, 28 Oct 2023 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
A mountain of garbage has arisen like Shishambara
I- लंबे समय से कूड़े का निस्तारण न होने से आसपास के लोगों को उठानी पड़ रही परेशानीI
विज्ञापन




प्रेमनगर में ठाकुर रोड स्थित कैंट बोर्ड के ट्रंचिंग ग्राउंड में शीशमबाड़ा की तरह कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है, जो आसपास के लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इस कूड़े को पहाड़ को हटाने के लिए कैंट बोर्ड की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। निस्तारण न होने से पहाड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।



दरअसल, कैंट बोर्ड का प्रेमनगर ठाकुरपुर रोड पर सालों पुराना ट्रंचिंग ग्राउंड हैं। यहां करीब 50 से 60 टन कूड़ा रोज एकत्रित किया जाता है। पहले यहां आबादी नहीं थी, लेकिन वर्तमान में इसके आसपास घनी आबादी बस गई है। दो साल पहले कैंट बोर्ड ने एक कंपनी को कूड़ा निस्तारण का ठेका दिया था, जिससे पहाड़ कुछ कम हो गया था। अब कंपनी का अनुबंध खत्म हो चुका है। इससे पिछले एक साल से यहां कूड़ा निस्तारण का काम भी बंद पड़ा है।
विज्ञापन


कूड़े के ढेर से मीट, कचरा आदि पक्षी और कुत्ते उठाकर लोगों के घरों में ले जाते हैं। इसके अलावा बदबू से भी लोग परेशान हैं। स्थानीय लोग कई सालों से इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक इसे दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iआवारा पशुओं ने जमाया डेराI



पहले ट्रंचिंग ग्राउंड के चारों और दीवार थी, लेकिन इसका कुछ हिस्सा बल्लूपुर पांवटा हाईवे की जद में आ गया। इसके कारण एनएच ने यहां दीवार तोड़ दी। दीवार न होने के कारण अब यहां आवारा पशुुओं ने भी ढेरा जमा लिया है। इससे लगातार दुर्घटनाएं भी हो रही है, लेकिन कैंट बोर्ड मौन साधे हुए है।





Iट्रंचिंग ग्राउंड मुसीबत बन चुका है। आसपास घनी आबादी है। पशु-पक्षी यहां से मीट के टुकड़े लेकर लोगाें के घरों में डाल दे रहे हैं। इसके अलावा बदबू से भी लोग परेशान हैं। जल्द इसे दूसरी जगह शिफ्ट करना चाहिए।

I

I- तीरथ सिंह रावत, स्थानीय निवासी
I

I
I

I
I

Iवर्तमान में एनएच की ओर से यहां कूड़े को एकत्रित कर पहाड़ बना दिया है। आसपास घनी आबादी है। आग जैसी घटना अगर घटती है तो इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
I

I
I

I- बीरू बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता
I

I
I

I
I

Iट्रंचिंग ग्राउंड में महीनों से कूड़े का निस्तारण बंद हैं। इस मामले को कैंट बोर्ड की बैठक में उठाया जाएगा और कूड़े के निस्तारण के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
I

I- विनोद पंवार, नामित सदस्य, कैंट बोर्डI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed