फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A mining laden dumper crushed a man, people created uproar

Dehradun News: खनन लदे डंपर ने व्यक्ति को कुचला, लोगों का हंगामा

Sat, 08 Jun 2024 03:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
A mining laden dumper crushed a man, people created uproar
Iशिमला बाईपास पर हादसा, ग्रामीणों ने किया पुलिस का घेराव, हाईवे जाम करने का प्रयासI
विज्ञापन

Iस्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्रामीणों को समझाकर किया शांतI
I शिमला बाईपास स्थित चांदनी चौक पर खनन सामग्री से लदे डंपर ने ग्रामीण को कुचल दिया। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों को शुक्रवार तड़के जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने शव वहीं रखकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस का ही घेराव कर दिया।I
Iग्रामीणों ने वहां हाईवे जाम करने का भी प्रयास किया। हालांकि, कुछ देर बाद वहां पहुंचे स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। स्थानीय ग्रामीण शिमला बाईपास स्थित चांदनी चौक के पास काजवे से गुजरे तो वहां क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस को बुलाया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। कुछ देर बाद वहां पर भूड़पुर से पहुंचे लोगों ने शिनाख्त संतराम (37) पुत्र करतार सिंह निवासी चांदनी चौक भूड़पुर के रूप में की। बताया कि संतराम रामगढ़ स्थित एक निजी स्कूल की गाेशाला में नौकरी करता था।
विज्ञापन

I
Iरात को घर से खाना खाने के बाद वह गोशाला में ड्यूटी जा रहा था। इसी बीच चांदनी चौक काजवे के पास अज्ञात रेत-बजरी से भरे डंपर ने उसे कुचल डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीण आक्रोशित हो गये। ग्रामीणों का कहना था कि किसी ने जानबूझकर संतराम की हत्या की है। पहले हत्यारे को पकड़ा जाए। कुछ ग्रामीणाें ने जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर अनिल कुमार जोशी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iइस बीच विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर भी मौके पर पहुंच गये। विधायक ने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। सीओ सदर अनिल कुमार जोशी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन व चालक का पता किया जा रहा है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article