{"_id":"6604b2e5d4e1e1aaac0f1eb7","slug":"a-member-of-interstate-vehicle-theft-gang-arrested-leader-absconding-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-379421-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार, सरगना फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार, सरगना फरार
Thu, 28 Mar 2024 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/सेलाकुई
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/सेलाकुई
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 06:15 PM IST
सार
घटनास्थल और विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया गया। जांच में घटना के पीछे मेवात हरियाणा गैंग के शामिल होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : ANI
विस्तार
पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को मंगलवार की रात दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित बंकोली गांव से गिरफ्तार कर लिया। सरगना अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि बीते 25 मार्च की रात को छोटा रामपुर निवासी मोहम्मद सारिक का डंपर जीपी स्पेयरिंग फैक्टरी के बाहर से चोरी हो गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही थी। घटनास्थल और विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया गया। जांच में घटना के पीछे मेवात हरियाणा गैंग के शामिल होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
चुनाव 2024: धामी सरकार के बड़े फैसलों को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी भाजपा...यूपी, राजस्थान में रैली करेंगे सीएम
विज्ञापन
मुखबिर से सूचना मिली कि डंपर को काटने के लिए नूंह हरियाणा ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम ने आरोपी मुश्ताक निवासी बडेड, 145 मेवात कारी, जिला नूंह हरियाणा को डंपर के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक आरोपी फरार हो गया। पूछताछ में मुश्ताक ने बताया कि फरार आरिफ गैंग का लीडर है। उसने पूर्व में उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल में ट्रक चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है।
आरोपी ने बताया कि वे मास्टर चाबी से ट्रक को खोलने के बाद जीपीएस तोड़ देते हैं और वाहनों को मेवात ले जाकर कटवा देते हैं। उन्होंने बीते साल दिसंबर में भी हरबर्टपुर से डंपर चोरी किया था। पकड़े जाने के डर से डंपर को नरेला औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली में खड़ा कर फरार हो गए थे।