फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   a man saved arjun in haridwar

जानिए कैसे, एक रिक्शा वाले की जागरूकता से बंधुआ बनने से बच गया अर्जुन

Tue, 25 Apr 2017 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 25 Apr 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
a man saved arjun in haridwar
arjun - फोटो : amarujala

रिक्शा चालक की जागरूकता के कारण एक मासूम न सिर्फ बंधुआ बनाकर काम कराने वालों के चुंगल से बच गया। बल्कि वह अपने परिवार से भी मिल सकेगा। बालक फिलहाल कोतवाली रुड़की में है। बालक दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली रुड़की में सोमवार सुबह एक रिक्शा चालक 12 वर्षीय बच्चे को लेकर आया। रिक्शा चालक ने बताया कि बालक को कोई व्यक्ति ले जा रहा था, लेकिन बालक उसके साथ जाने को तैयार नहीं था। जब उसने यह देखा और विरोध किया तो वह व्यक्ति बालक को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


रिक्शा चालक बालक को कोतवाली लाया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बालक ने पुलिस को बताया कि उसका नाम अर्जुन पुत्र राजकुमार है। वह कुतुब मिनार महरौली, दिल्ली का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई शंकर रायवाला में काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहला फुलाकर ले गया था युवक

a man saved arjun in haridwar

वह उसके साथ दो अप्रैल को रायवाला आया था। रविवार को वह अपने दो दोस्तों हरीश और कार्तिक के साथ हरिद्वार घूमने आया था। हरिद्वार में उसके दोस्त उससे बिछुड़ गए। हरिद्वार में उसे एक व्यक्ति मिला।

उसने कहा कि वह उसे उसके परिजनों के पास ले जाएगा। वह उसकी बातों में आ गया और उसके साथ चल दिया। वह उसे दिल्ली ले जाने के बजाए रुड़की ले आया। उसने कहा कि वह उसके पास रहेगा तो उसे खाने के लिए अच्छी-अच्छी चीजें देगा। रहने के लिए भी उसे अच्छा कमरा और बिस्तर मिलेगा। लेकिन वह उस व्यक्ति के साथ नहीं जाना चाहता था।

इसी कारण वह उसका विरोध कर रहा था। कोतवाली रुड़की पुलिस ने बताया कि बालक की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर उसके परिजनों सूचना दे दी गई है। उसके परिजन उसे लेने के लिए रुड़की आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि एक रिक्शा चालक बालक को कोतवाली छोड़कर गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed