{"_id":"69148b6492d36ddb2207ea1e","slug":"a-man-posing-as-a-foreign-tourist-duped-a-youth-of-rs-118-lakh-dehradun-news-c-5-drn1037-832609-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विदेशी पर्यटक बनकर युवक से 1.18 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विदेशी पर्यटक बनकर युवक से 1.18 लाख की ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। विदेशी पर्यटकों को घुमाने वाले रायपुर थानाक्षेत्र निवासी एक युवक से 1.18 लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपी ने मनी एक्सचेंज में परेशानी आने की बात कहकर रुपये भेजने के लिए कहा था। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया घटना इसी वर्ष जुलाई की है। पीड़ित योगेश मिश्रा ने तहरीर देकर बताया कि 20 और 21 जुलाई को उनके पास दो अलग-अलग लोगों के मैसेज आए थे। वे खुद को लंदन का बताकर उत्तराखंड में अलग-अलग जगह घूमने की बात कह रहे थे। अगस्त में उनका मैसेज आया कि वे मुंबई एयरपोर्ट पर हैं। यहां पर उन्हें मनी एक्सचेंज में दिक्कत आ रही है। उन्हें 1.18 लाख रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद ही भारत घूमने की अनुमति मिलेेगी।
बातों में आकर योगेश ने आरोपियों को 1.18 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत घूमने की अनुमति तो मिल गई है लेकिन कैश ले जाने की अनुमति नहीं मिल पा रही है। ऐसी स्थिति में उन्हें वापस लंदन जाना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि खातों से जुड़ी जानकारी संरक्षित की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।