{"_id":"68ab5ff81cb5a405e6089d36","slug":"a-man-posing-as-a-customer-care-officer-duped-a-woman-of-rs-1149-lakh-dehradun-news-c-5-1-drn1031-772030-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कस्टमर केयर अधिकारी बनकर महिला से 11.49 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कस्टमर केयर अधिकारी बनकर महिला से 11.49 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
Iमहिला ने ऑनलाइन खरीदारी एप पर खोजा था ग्राहक सेवा नंबर
I
I
I
Iऑनलाइन खरीदारी एप से रिफंड न मिलने पर ग्राहक सेवा नंबर गूगल पर सर्च करना राजपुर क्षेत्र की महिला को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने खुद को कस्टमर केयर बताकर महिला से फर्जी एप डाउनलोड करवाया और उनके दो बैंक खातों से 11.49 लाख रुपये निकाल लिए। गत आठ अगस्त को हुई घटना में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iएसओ राजपुर शैंकी कुमार ने बताया कि महिला ने ऑनलाइन खरीदारी एप से कुछ सामान मंगाया था। पसंद न आने पर उसे वापस कर दिया था मगर रिफंड नहीं आया। इस पर उन्होंने आठ अगस्त को गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर खोजा। वहां से मिले नंबर पर कॉल करने पर ठगों ने उन्हें भरोसे में लेकर हेल्पडेस्क एप डाउनलोड करवाया। एप डाउनलोड होते ही उनके एक बैंक खाते से 10.79 लाख रुपये और दूसरे से 70 हजार रुपये कट गए। पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत की। यहां से जांच के बाद राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I