Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A 'maha panchayat' will be held on February 8th for the Ankita Bhandari justice march

Dehradun News: अंकिता भंडारी न्याय यात्रा के लिए आठ फरवरी को होगी महापंचायत

Fri, 30 Jan 2026 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
A 'maha panchayat' will be held on February 8th for the Ankita Bhandari justice march
- पूर्व सीएम हरीश रावत के आवास पर हुई इंडिया गठबंधन दलों की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड न्याय यात्रा के लिए आठ फरवरी को महापंचायत होगी। शुक्रवार को पूर्व सीएम हरीश रावत के आवास पर इंडिया गठबंधन दलों व संगठनों के साथ बैठक में रणनीति पर चर्चा की गई।

पूर्व सीएम हरीश रावत की पहल पर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आठ फरवरी को प्रस्तावित महापंचायत पर इंडिया गठबंधन दलों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया हत्याकांड में वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इंडिया गठबंधन दलों ने आरोप लगाया कि भाजपा वीआईपी को बचाने की कोशिश कर रही है। अगली बैठक तीन फरवरी को समाजवादी पार्टी के कार्यालय होगी। न्याय मंच की संयोजक कमला पंत व निर्मला बिष्ट, समाजवादी पार्टी के डॉ. एसएन सचान, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सीपीआईएम नेता राजेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार, सामाजिक संगठनों की ओर से रवि चोपड़ा, जगदीश कुकरेती, सीपीएम माले के नेता इंद्रेश मैखुरी, एसएस रजवार, मनमोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed