फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A girl fell into the trap of online earning and lost

Dehradun News: ऑनलाइन कमाई के झांसे में गंवाए 24.50 लाख रुपये

Tue, 03 Sep 2024 05:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
A girl fell into the trap of online earning and lost
ऑनलाइन कमाई के झांसे में आकर एक युवती 24.50 लाख रुपये गंवा बैठी। ठगों ने युवती को विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप पर जोड़ा था। युवती की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ठगी का शिकार डोईवाला के बड़ोवाला निवासी प्रीति रावत हुई हैं। उन्हें पिछले दिनों व्हाट्सएप पर एक घर बैठे कमाई करने का मैसेज आया था। इस पर उन्होंने संपर्क किया तो उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ लिया। यहां उन्हें पहले छोटे छोटे टास्क दिए गए। इन्हें पूरा करने पर उन्हें कमाई भी कराई गई। इसके बाद उनसे कहा गया कि बड़े टास्क के लिए बड़ी रकम जमा करनी होगी। उन्होंने कई बार में ठगों के खातों में 24.50 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उनसे और रुपयों की मांग की गई। बार-बार उन्हें झांसा दिया गया कि कमाई करनी है तो और रकम जमा करो। तंग आकर रावत ने साइबर थाने को शिकायत कर दी। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed