फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A girl died after being hit by a jeep; YouTuber injured when a car overturned on the Delhi-Meerut Expressway.

Accident: विकासनगर में जीप की टक्कर से बच्ची की मौत; दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, यूट्यूबर घायल

Sun, 08 Mar 2026 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 12:14 AM IST
सार

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान यूटयूबर अनुराग डोभाल 35 निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

विज्ञापन
A girl died after being hit by a jeep; YouTuber injured when a car overturned on the Delhi-Meerut Expressway.
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून - पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुशहालपुर के पास एक तेज रफ्तार जीप ने सड़क पार कर रही तसमीया (7 वर्ष) को टक्कर मार दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्र हो गए। करीब एक घंटे तक सड़क वाहनों का आवागमन बाधित रहा। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

विज्ञापन


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, यूटयूबर घायल
मसूरी क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हवा हवाई रेस्टोरेंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, कार सवार व्यक्ति घायल हो गया, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि शनिवार रात साढ़े 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हवा हवाई रेस्टोरेंट के सामने मेरठ से दिल्ली जा रही फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर में टकराकर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान यूटयूबर अनुराग डोभाल 35 निवासी देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सम्भवत: कार ओवर स्पीड होने से अनियंत्रित होकर पलटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed